आईपीएल जीत जश्न से पहले हादसा, 11 की मौत से मचा हड़कंप

Bangalore : आईपीएल 2025 में पहली बार खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की खुशी एक दर्दनाक हादसे में बदल गई। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर बुधवार को भारी भीड़ के कारण मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 33 लोग

आईपीएल जीत जश्न से पहले हादसा, 11 की मौत से मचा हड़कंप
Advertisement

Bangalore : आईपीएल 2025 में पहली बार खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की खुशी एक दर्दनाक हादसे में बदल गई। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर बुधवार को भारी भीड़ के कारण मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 33 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Also Read : पतरातू में गर्ल्स एम्पावरमेंट मिशन का भव्य समापन समारोह

हजारों की भीड़ टीम के स्वागत के लिए जमा हुई थी। आरसीबी के पहले खिताब की जीत के जश्न में ओपन बस परेड और सार्वजनिक सम्मान समारोह का आयोजन होना था। लेकिन आयोजन स्थल के बाहर बढ़ती भीड़ पर नियंत्रण नहीं हो सका और अफरातफरी के बीच दर्दनाक भगदड़ मच गई।

आरसीबी फ्रेंचाइज़ी ने इस घटना को लेकर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने एक बयान में कहा, “हम इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से बेहद दुखी हैं और मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं। हमारे लिए दर्शकों और लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि है।” फ्रेंचाइज़ी ने आगे बताया कि जैसे ही हादसे की जानकारी मिली, तुरंत कार्यक्रम को छोटा कर दिया गया और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों के अनुसार ही आगे की कार्यवाही की गई।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने घटना की पुष्टि करते हुए शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकार मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करेगी और घायलों का इलाज सरकार द्वारा करवाया जाएगा।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में इस तरह के आयोजनों में भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा मानकों को और मजबूत किया जाएगा। इस हादसे ने एक बार फिर भीड़ प्रबंधन की खामियों को उजागर कर दिया है।

जहां एक ओर यह दिन आरसीबी के लिए ऐतिहासिक था, वहीं दूसरी ओर इस त्रासदी ने जश्न को गम में बदल दिया। पूरे देश में इस घटना को लेकर शोक की लहर है और सोशल मीडिया पर भी लोगों ने दुख जताया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *