BJP नेता का काला धंधा उजागर: होटल में चल रहा था हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट!

Jabalpur : मध्य प्रदेश के जबलपुर में भाजपा नेता अतुल चौरसिया के होटल से देह व्यापार का खुलासा होने के बाद पूरे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। पुलिस ने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, भाजपा

BJP नेता का काला धंधा उजागर: होटल में चल रहा था हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट!
Advertisement

Jabalpur : मध्य प्रदेश के जबलपुर में भाजपा नेता अतुल चौरसिया के होटल से देह व्यापार का खुलासा होने के बाद पूरे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। पुलिस ने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, भाजपा ने उसे तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

Also Read : आईपीएल जीत जश्न से पहले हादसा, 11 की मौत से मचा हड़कंप

जांच में सामने आया है कि अतुल चौरसिया और शीतल दुबे नामक व्यक्ति, जो खुद को किन्नर बताता है, मिलकर होटल ‘अतिथि’ में सेक्स रैकेट चला रहे थे। पीड़ित लड़कियों के बयान और पुख्ता सबूतों के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। हालांकि, शीतल दुबे अभी भी फरार है और उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें विभिन्न जिलों में छापेमारी कर रही हैं।

मामले की शुरुआत एक असम की युवती की शिकायत से हुई, जिसे नौकरी का झांसा देकर जबलपुर लाया गया और धीरे-धीरे जबरन देह व्यापार में धकेल दिया गया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसे मनीषा नाम की महिला ने दो साल पहले नौकरी का झांसा देकर लाया था। पुलिस की छापेमारी में होटल से कई अहम दस्तावेज, सीसीटीवी फुटेज और ग्राहकों की गाड़ियों के नंबर मिले हैं, जो रसूखदारों की संलिप्तता की ओर इशारा करते हैं।

रैकेट का नेटवर्क इतना बड़ा था कि लड़कियों को कोलकाता, असम, झारखंड और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों से लाया जाता था। ग्राहक से 3,000 से 10,000 रुपए तक वसूले जाते थे, जबकि पीड़ित लड़कियों को महज 500 से 1,000 रुपए मिलते थे। इन्हें होटल में ही बंद कमरे में रखा जाता था और किसी से बात करने की अनुमति नहीं होती थी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देश पर अतुल चौरसिया को पार्टी से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया है। भाजपा ने कहा कि ऐसे आपराधिक मामलों से पार्टी की छवि धूमिल होती है और यह अनुशासनहीनता के अंतर्गत आता है।

पुलिस ने चौरसिया को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है और होटल स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है। यह मामला न केवल राजनीतिक हलकों को झकझोरने वाला है, बल्कि समाज में गहराई तक फैले मानव तस्करी और देह व्यापार जैसे अपराधों की भयावह सच्चाई भी उजागर करता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *