नक्सली हमले में छत्तीसगढ़ के ASP का सर्वोच्च बलिदान

Sukma (Chhattisgarh): छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रविवार देर रात एक बार फिर नक्सलियों की कायराना हरकत सामने आई है। कोंटा क्षेत्र के डोंड्रा गांव के समीप नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED ब्लास्ट में एएसपी आकाश राव गिर पुंजे शहीद हो गए, जबकि थाना

नक्सली हमले में छत्तीसगढ़ के ASP का सर्वोच्च बलिदान
Advertisement

Sukma (Chhattisgarh): छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रविवार देर रात एक बार फिर नक्सलियों की कायराना हरकत सामने आई है। कोंटा क्षेत्र के डोंड्रा गांव के समीप नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED ब्लास्ट में एएसपी आकाश राव गिर पुंजे शहीद हो गए, जबकि थाना प्रभारी (टीआई), एसडीपीओ और अन्य जवान घायल हो गए हैं।

Also Read : वेकेशन के बाद हाईकोर्ट में नियमित सुनवाई शुरू

बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी ने जानकारी दी कि माओवादियों द्वारा 10 जून को बंद का ऐलान किया गया है, जिसको लेकर पूरे बस्तर क्षेत्र में अलर्ट घोषित किया गया था। इसी क्रम में ASP आकाश राव गिर पुंजे कोंटा-एर्राबोर मार्ग पर सर्च ऑपरेशन के लिए गश्त पर थे। जब वे डोंड्रा के पास पहुँचे, तभी उनका पैर एक प्रेशर IED पर पड़ गया और जोरदार धमाका हुआ।

इस धमाके में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत कोंटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने वीरगति प्राप्त कर ली। थाना प्रभारी सोनल और अन्य घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है, जिसमें सोनल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उन्हें रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

सुकमा जिला पुलिस अधीक्षक किरण चौहान ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि यह हमला पुलिस बलों के मनोबल को तोड़ने का प्रयास है, लेकिन इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। ग्रामीणों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने के लिए कहा गया है।

छत्तीसगढ़ में सुकमा जिला सबसे अधिक नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में गिना जाता है, जहां नक्सली अक्सर सुरक्षा बलों को निशाना बनाते रहते हैं। ASP आकाश राव गिर पुंजे की शहादत ने पूरे पुलिस विभाग को शोक में डुबो दिया है। उन्हें एक साहसी और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में याद किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *