रांची में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

Ranchi : राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली नोटों के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने सुभाष प्रसाद (उम्र 58 वर्ष), निवासी कालीनगर, थाना नामकुम को गिरफ्तार किया है, जो ₹500 के नकली नोटों

रांची में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार
Advertisement

Ranchi : राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली नोटों के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने सुभाष प्रसाद (उम्र 58 वर्ष), निवासी कालीनगर, थाना नामकुम को गिरफ्तार किया है, जो ₹500 के नकली नोटों के जरिए मोबाइल खरीदने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ पहले से ही नकली नोटों के कारोबार में लिप्त होने के प्रमाण मिले हैं।

Also Read : पारस अस्पताल ने रचा झारखंड में मेडिकल टेक्नोलॉजी का इतिहास

यह कार्रवाई एक सतर्क 32 वर्षीय युवक की जानकारी से शुरू हुई, जिसने संदेह होने पर लोअर बाजार थाने में सूचना दी। पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए आरोपी को धर दबोचा और उसके पास से कुल 29 नकली ₹500 के नोट बरामद किए। साथ ही एक रंगीन प्रिंटर (सीरियल नंबर PF 37), एक मोबाइल फोन और एक सफेद रंग की बाइक (नंबर JH01FQ1167) भी जब्त की गई।

थाना प्रभारी विजयानंद कुमार की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई, जिसमें पुलिसकर्मी सुनील बाड़ा, सलोनी बखुबे, दीपक किशोर तिवारी और अन्य सहयोगी खालिद वदन एवं दिवाकर कुमार शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि यह व्यक्ति एक संगठित गिरोह का हिस्सा हो सकता है, जिसकी जड़ें और गहराई से जांच की जा रही है।

पुलिस का मानना है कि इस गिरोह की पहुंच केवल रांची तक सीमित नहीं है बल्कि यह राज्य के अन्य जिलों तक फैला हो सकता है। आने वाले दिनों में इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से अपील की गई है कि वे नकली नोटों से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। रांची पुलिस की इस कार्रवाई को आमजन ने सराहा है, जिसने आर्थिक अपराध को समय रहते रोकने में अहम भूमिका निभाई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.