WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
--->
Ranchi :जिले में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। स्वास्थ्य विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को 21 सैंपलों की जांच में 6 लोग संक्रमित पाए गए, जिससे एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है।
पिछले तीन दिनों में कुल 68 सैंपल की जांच में 17 कोविड पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिससे चिंता का माहौल है।
सिविल सर्जन कार्यालय ने बताया कि अब तक कुल 452 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 37 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से मास्क पहनने, हाथ धोने और भीड़ से बचने की अपील की है ,थोड़ी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

