कुराश एसोसिएशन ऑफ झारखंड की जनरल मीटिंग संपन्न, 16 अगस्त को होगा राज्य स्तरीय ट्रेनिंग कैंप एवं सब जूनियर नेशनल चयन ट्रायल

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Ranchi: कुराश एसोसिएशन ऑफ झारखंड की जनरल मीटिंग सोमवार को अशोक नगर रोड नंबर-5 स्थित होटल ब्लू रिज में आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया और

कुराश एसोसिएशन ऑफ झारखंड की जनरल मीटिंग संपन्न, 16 अगस्त को होगा राज्य स्तरीय ट्रेनिंग कैंप एवं सब जूनियर नेशनल चयन ट्रायल
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ranchi: कुराश एसोसिएशन ऑफ झारखंड की जनरल मीटिंग सोमवार को अशोक नगर रोड नंबर-5 स्थित होटल ब्लू रिज में आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया और कुराश खेल के प्रचार-प्रसार, खिलाड़ियों के विकास तथा राज्य स्तरीय ट्रेनिंग कैंप एवं सब जूनियर नेशनल कुराश चैंपियनशिप चयन ट्रायल के आयोजन सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 16 अगस्त को अरगोड़ा विवाह भवन, रांची में राज्य स्तरीय कुराश ट्रेनिंग कैंप एवं सब जूनियर नेशनल कुराश चैंपियनशिप चयन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी भाग लेकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कुराश उज्बेकिस्तान का राष्ट्रीय खेल है, जिसे दुनिया के 130 से अधिक देशों में खेला जाता है। भारत में भी यह खेल तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। आत्मरक्षा के साथ-साथ यह एक प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुका है। कुराश को स्कूल गेम्स, एशियन गेम्स और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी शामिल किया जाता है।

एसोसिएशन ने राज्यभर में इस खेल को अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाने, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करने तथा प्रशिक्षण सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में रांची, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, गिरिडीह, खूंटी, हजारीबाग, देवघर, बोकारो और रामगढ़ सहित कई जिलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष रामस्वरूप कुमार, सचिव विनीत कुमार यादव, कोषाध्यक्ष प्रकाश रविदास, टेक्निकल डायरेक्टर संदीप कुमार सहित सोनू कुमार, जय गोविंद सिंह, लव कुमार, दिलीप लोहरा, होपना सोरेन, ललिया महतो, निखिल प्रेम, रवि उरांव, प्रवीण कुमार महतो एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.