आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

Prayagraj : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदय विदारक घटना सामने आई है। रविवार देर रात बारा थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई।

आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
Advertisement

Prayagraj : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदय विदारक घटना सामने आई है। रविवार देर रात बारा थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी और उनकी दो मासूम बेटियां शामिल हैं।

Also Read : झारखंड में बढ़ी उमस, मानसून से पहले राहत की नहीं उम्मीद

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया कि मृतकों की पहचान विरेन्द्र वनवासी (35 वर्ष), उसकी पत्नी पार्वती (32 वर्ष), और उनकी दो बेटियों राधा एवं करिश्मा के रूप में हुई है। बताया गया कि यह पूरा परिवार रात में झोपड़ी में सो रहा था, तभी अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी, जिससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। ग्रामीणों की आंखें नम हैं और हर कोई इस त्रासदी से सदमे में है। स्थानीय प्रशासन ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत राहत एवं मुआवजा प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया है।

सहायक पुलिस आयुक्त, बारा ने बताया कि चारों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

मौसम विभाग पहले ही आगामी दिनों में आकाशीय बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी कर चुका है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है, खासकर खुले में रहने से बचने और मौसम के अचानक बदलने पर सुरक्षित स्थानों में रहने की सलाह दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *