एंबुलेंस दुर्घटना: शव ले जाते समय 5 की मौत, 1 घायल

Amethi : उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में रविवार सुबह दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक एंबुलेंस और पिकअप वाहन के बीच भीषण टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा पूर्वांचल

एंबुलेंस दुर्घटना: शव ले जाते समय 5 की मौत, 1 घायल
Advertisement

Amethi : उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में रविवार सुबह दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक एंबुलेंस और पिकअप वाहन के बीच भीषण टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बाजार शुकुल थाना क्षेत्र में हुआ।

Also Read : आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार ने जानकारी दी कि यह हादसा रविवार सुबह लगभग 6 बजे हुआ। हरियाणा से एक शव को लेकर बिहार जा रहे परिजन एंबुलेंस से यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एंबुलेंस सामने चल रही एक पिकअप वाहन से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए।

एंबुलेंस में सवार छह लोगों में से पांच की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों और मृतकों को तत्काल वाहन से निकालकर स्थानीय अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने पांच को मृत घोषित किया और घायल का इलाज बाजार शुकुल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।

मृतकों की पहचान बिहार के रहने वाले शर्मा परिवार के रूप में की गई है। उनके पास से मिले आधार कार्ड से यह पुष्टि हुई।

घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित हो गया, जिसे पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर बहाल किया। इस दर्दनाक हादसे ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस विभाग द्वारा आगे की जांच की जा रही है, और यह पता लगाया जा रहा है कि हादसे के पीछे लापरवाही किसकी थी – ड्राइवर की या वाहन की तकनीकी गड़बड़ी की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *