बुढ़मू में बारिश का कहर, कच्चे मकान ढहे, रास्ते बंद

Ranchi : रांची जिले के बुढ़मू प्रखंड में बीते दो दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश ने ग्रामीणों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दी हैं। क्षेत्र के गांवों में जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। खासकर बड़का मुरु गांव में स्थिति बेहद खराब हो गई

बुढ़मू में बारिश का कहर, कच्चे मकान ढहे, रास्ते बंद
Advertisement

Ranchi : रांची जिले के बुढ़मू प्रखंड में बीते दो दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश ने ग्रामीणों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दी हैं। क्षेत्र के गांवों में जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। खासकर बड़का मुरु गांव में स्थिति बेहद खराब हो गई है, जहां कई कच्चे मकान बारिश के चलते ढह गए हैं।

Also Read : फैक्ट्री ब्लास्ट में 34 की मौत, बचाव कार्य जारी

तेज बारिश के चलते अशोक सिंह, प्रकाश सिंह, रामप्रसाद मुंडा, तारा देवी और राजेश सिंह के कच्चे मकान पूरी तरह से जमींदोज हो गए हैं। अब ये परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। इनके सामने सबसे बड़ी चुनौती सिर पर छत की है, जो बरसात के मौसम में और भी गंभीर हो जाती है।

गांव की कच्ची सड़कें कीचड़ और दलदल में तब्दील हो गई हैं। पैदल चलना भी अब जोखिम भरा हो गया है। स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

गांव में पहले की बारिश से गिरे रामप्रसाद मुंडा के घर के पास एक विशाल पेड़ अभी तक नहीं हटाया गया है, जिससे रास्ता पूरी तरह बंद है। यही नहीं, उस पेड़ की चपेट में आकर टूटा जलमीनार भी अभी तक दुरुस्त नहीं कराया गया है, जिसके कारण गांव के लोगों को पीने के पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बुढ़मू बीडीओ से अपील की है कि वे तत्काल गांव का दौरा कर ध्वस्त मकानों का मुआयना करें, प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिलाएं, और बंद पड़े रास्तों को जल्द से जल्द बहाल कराएं।

गांव के लोगों का कहना है कि हर साल बारिश में यही हाल होता है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

इस बारिश ने न केवल लोगों के घर उजाड़ दिए हैं, बल्कि जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं – पानी, आवागमन और सुरक्षा को भी संकट में डाल दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *