केदारनाथ से लौटते 40 श्रद्धालु सोनप्रयाग में फंसे, SDRF ने किया रेस्क्यू

Dehradun/Rudraprayag : उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण केदारनाथ धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बीती देर रात सोनप्रयाग के पास मुनकटिया स्लाइडिंग जोन में मलबा और पत्थर गिरने से लगभग 40 श्रद्धालु फंस गए, जिन्हें

केदारनाथ से लौटते 40 श्रद्धालु सोनप्रयाग में फंसे, SDRF ने किया रेस्क्यू
Advertisement

Dehradun/Rudraprayag : उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण केदारनाथ धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बीती देर रात सोनप्रयाग के पास मुनकटिया स्लाइडिंग जोन में मलबा और पत्थर गिरने से लगभग 40 श्रद्धालु फंस गए, जिन्हें एसडीआरएफ की टीम ने तत्परता से सुरक्षित स्थान पर रेस्क्यू किया।

केदारनाथ से लौटते 40 श्रद्धालु सोनप्रयाग में फंसे, SDRF ने किया रेस्क्यू
केदारनाथ से लौटते 40 श्रद्धालु सोनप्रयाग में फंसे, SDRF ने किया रेस्क्यू

Also Read : झारखंड में इस साल बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, सामान्य से 85% ज्यादा

केदारनाथ धाम की ओर जाने वाले सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग पर हुए इस मलबा गिरने की घटना से यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है। रुद्रप्रयाग पुलिस ने बताया कि मुनकटिया और छोटी पार्किंग से आगे गौरीकुंड के बीच कई जगह रास्ता पूरी तरह से बंद हो चुका है। श्रद्धालुओं को सोनप्रयाग में सुरक्षित आश्रय स्थलों में रुकवाया गया है और मार्ग खुलने के बाद ही आगे भेजा जाएगा।

एसडीआरएफ की टीम लगातार मौके पर मौजूद है और यात्रा मार्ग पर फंसे लोगों को राहत पहुंचाने में जुटी है। बारिश की वजह से स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है और प्रशासन श्रद्धालुओं से अपील कर रहा है कि वे अफवाहों से बचें और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें।

इसी तरह एक अन्य घटना में, देहरादून जिले के डाकपत्थर बाढ़वाला साधना केंद्र आश्रम के पास यमुना नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से 11 मजदूर फंस गए। इनमें 4 महिलाएं और 7 पुरुष शामिल थे। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला।

प्रशासन ने इन हालातों को देखते हुए अलर्ट जारी किया है और जनता से अपील की है कि वे पहाड़ी क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा न करें, क्योंकि मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *