Ranchi : शहर में शांति और सुरक्षा का संदेश देते हुए पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने शुक्रवार को मेन रोड पर फ्लैग मार्च किया। अधिकारियों की अगुवाई में निकले इस मार्च में पुलिसकर्मी और जवान सख्त अनुशासन के साथ कदमताल करते दिखे, जिससे आम लोगों में विश्वास का माहौल बना।
Also Read : रांची में शुरू हुआ वनवासी महिलाओं के लिए अखिल भारतीय अध्ययन वर्ग
सुरक्षा बलों की यह तैनाती आने वाले त्योहार और संभावित भीड़भाड़ को देखते हुए की गई है। फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से शांति और सहयोग बनाए रखने की अपील की गई।
सुरक्षा का यह मंजर शहरवासियों में भरोसा और आत्मविश्वास भरने वाला साबित हुआ।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now




