बीमार महिला के साथ एम्बुलेंस चालक ने की छेडख़ानी, एफआईआर दर्ज

हमीरपुर। जिले में बीमार महिला को इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले जाते समय बीच रास्ते में एम्बुलेंस चालक ने छेड़खानी शुरू कर दी। परिजनों ने विरोध किया तो चालक एम्बुलेंस छोड़कर मौके से भाग गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ

Advertisement

हमीरपुर। जिले में बीमार महिला को इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले जाते समय बीच रास्ते में एम्बुलेंस चालक ने छेड़खानी शुरू कर दी। परिजनों ने विरोध किया तो चालक एम्बुलेंस छोड़कर मौके से भाग गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शनिवार को सीएमओ ने मामले का संज्ञान लेते हुए चालक की सेवाएं समाप्त करने की जानकारी दी।

राठ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बीते गुरुवार को जहरीला पदार्थ खा लिया था। परिजनों ने उसे इलाज के लिए राठ स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज करने के बाद महिला को उरई मेेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया था। महिला अपनी मां के साथ एम्बुलेंस से मेडिकल काॅलेज जा रही थी, तभी धनौरी गांव के पास चालक ने एम्बुलेंस रास्ते में खड़ी कर दी।

चालक ने महिला मरीज की मां को पानी लाने के लिए एम्बुलेंस से नीचे उतार दिया। बताते हैं कि जैसे ही हैंडपंप से पानी लेने मां गई तो चालक ने एम्बुलेंस में उसकी बीमार बेटी से छेड़खानी शुरू कर दी। चीख पुकार सुनकर मां मौके पर आई और चालक से भिड़ गई। मामला बढ़ने पर चालक एम्बुलेंस छोड़कर मौके से भाग गया।

घटना की जानकारी एम्बुलेंस सहायक ने अपने अधिकारियों को दी, जिस पर आनन-फानन दूसरा चालक मौके पर भेजा गया। काफी देर बाद बीमार महिला को मेडिकल काॅलेज पहुंचाया जा सका। शुक्रवार को इलाज के बाद वापस आई बीमार महिला की मां ने घटना की तहरीर राठ कोतवाली में दी। बीमार महिला की मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने बीती रात एम्बुलेंस की ड्यूटी पर रहने वाले चालक आशीष कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाली के इंस्पेक्टर भरत कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच कराई जा रही है। साथ ही फरार एम्बुलेंस चालक की तलाश कराई जा रही है।

सीएमओ डाॅ. रामऔतार ने शनिवार को बताया कि एम्बुलेंस चालक की सेवाएं समाप्त करने की कार्रवाई की जा रही है। कहा कि ऐसे लोगों को नौकरी में नहीं रखा जा सकता है। इसीलिए डिपार्टमेंट उसके खिलाफ बड़ा एक्शन ले रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.