महिला ने अरगोड़ा थाना में दर्ज कराया केस, जयराम महतो पर गंभीर आरोप

Ranchi : राजधानी रांची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी की रहने वाली एक महिला ने डुमरी के विधायक जयराम महतो सहित तीन लोगों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानित करने, अभद्र भाषा का प्रयोग करने और मानहानि का केस अरगोड़ा थाना में दर्ज कराया है। Also

महिला ने अरगोड़ा थाना में दर्ज कराया केस, जयराम महतो पर गंभीर आरोप
Advertisement

Ranchi : राजधानी रांची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी की रहने वाली एक महिला ने डुमरी के विधायक जयराम महतो सहित तीन लोगों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानित करने, अभद्र भाषा का प्रयोग करने और मानहानि का केस अरगोड़ा थाना में दर्ज कराया है।

Also Read : नदी पर पुल टूटा, 9 की मौत, कई गाड़ियां नदी में गिरीं

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JHKM) के लोगों द्वारा चलाए जा रहे एक यूट्यूब चैनल पर उनके खिलाफ अभद्र और अश्लील भाषा का प्रयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि यूट्यूबर बिट्टू सिंह ने उनका नाम लेकर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उनके चरित्र पर आपत्तिजनक टिप्पणियाँ की गई हैं।

इस मामले में रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र के निवासी उत्तम कुमार महतो और बिट्टू सिंह को भी आरोपी बनाया गया है। महिला का आरोप है कि ये दोनों जयराम महतो के करीबी हैं और उन्होंने यह वीडियो विधायक के इशारे पर बनाया है।

महिला ने यह भी दावा किया कि विधायक जयराम महतो ने उन पर पहले से दर्ज एक पुराने केस को वापस लेने के लिए कई बार दबाव बनाया। जब उन्होंने केस वापस नहीं लिया, तो उन्हें बदनाम करने और समाज में अपमानित करने की साजिश रची गई।

शिकायत में महिला ने यह भी कहा है कि यूट्यूब चैनल के माध्यम से लगातार उन्हें मानसिक प्रताड़ना दी जा रही है, जिससे उनका सामाजिक जीवन प्रभावित हो रहा है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अरगोड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और संबंधित यूट्यूब चैनल, वीडियो कंटेंट और आरोपितों की भूमिका की गहन जांच की जा रही है।

यह मामला झारखंड की राजनीति और सोशल मीडिया की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़ा करता है, जहां आम लोगों के चरित्र हनन के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *