अहमदाबाद विमान हादसा: AAIB रिपोर्ट में सामने आए हैरान करने वाले तथ्य

Ahmedabad : 12 जून को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के विमान हादसे पर भारतीय विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक टेकऑफ के चंद सेकंड बाद ही विमान के

अहमदाबाद विमान हादसा: AAIB रिपोर्ट में सामने आए हैरान करने वाले तथ्य
Advertisement

Ahmedabad : 12 जून को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के विमान हादसे पर भारतीय विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक टेकऑफ के चंद सेकंड बाद ही विमान के दोनों इंजन अचानक बंद हो गए थे, जिससे विमान का संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हुआ।

Also Read : पीएम मोदी 51,000 युवाओं को सौंपेंगे सरकारी नियुक्ति पत्र

15 पृष्ठों की इस रिपोर्ट के अनुसार, विमान ने सुबह 8:08 बजे 180 नॉट्स की स्पीड प्राप्त की थी, लेकिन तभी इंजन-1 और इंजन-2 के फ्यूल कट-ऑफ स्विच ‘RUN’ से ‘CUTOFF’ में चले गए, जिससे ईंधन की आपूर्ति रुक गई और इंजन की स्पीड तेजी से घटने लगी।

कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर में दर्ज बातचीत से खुलासा हुआ है कि कैप्टन सुमीत सभरवाल ने अपने को-पायलट क्लाइव कुंदर से पूछा, “तुमने इंजन फ्यूल क्यों बंद किया?” जवाब में क्लाइव ने कहा, “मैंने कुछ नहीं किया।” इससे इस दुर्घटना की रहस्यमय प्रकृति और गहराई समझ में आती है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि इंजन-1 रीलाइट के बाद थोड़ा रिकवर हुआ लेकिन इंजन-2 पूरी तरह से असफल रहा। APU (ऑक्सिलियरी पावर यूनिट) ऑटोस्टार्ट मोड में सक्रिय हुआ लेकिन वह भी विमान को स्थिर नहीं रख सका। टेकऑफ के तुरंत बाद Ram Air Turbine (RAT) बाहर आ गई, जो यह दर्शाता है कि बिजली आपूर्ति में गड़बड़ी थी।

08:09:05 बजे ‘MAYDAY’ कॉल दी गई लेकिन जवाब नहीं मिला। 08:14 बजे फायर टेंडर मौके पर रवाना हुए। जांच में बर्ड हिट की कोई संभावना नहीं पाई गई।

AAIB ने बताया कि हादसे में एक्सटेंडेड एयरफ्रेम फ्लाइट रिकॉर्डर को भारी नुकसान हुआ है और डेटा निकालने के लिए विशेष तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। फिलहाल, बोइंग 787-8 या इंजन निर्माता पर कोई चेतावनी देने की जरूरत नहीं पाई गई है।

एयर इंडिया ने अपने आधिकारिक बयान में इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए जांच में पूर्ण सहयोग की बात कही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.