प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बदल दी खेल के प्रति सोच : अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली/बेगूसराय। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खेल के प्रति लोगों की सोच बदल दिया है। बिहार के बेगूसराय में आयोजित सांसद खेल महोत्सव एक नया इतिहास रचेगा। राज्यसभा

Advertisement

नई दिल्ली/बेगूसराय। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खेल के प्रति लोगों की सोच बदल दिया है। बिहार के बेगूसराय में आयोजित सांसद खेल महोत्सव एक नया इतिहास रचेगा।

राज्यसभा सदस्य प्रो. राकेश सिन्हा द्वारा बेगूसराय में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के लिए पूरी टीम को बधाई देते हुए भेजे गए संदेश में अनुराग ठाकुर ने कहा है कि इस महोत्सव के तहत ताइक्वांडो, फुटबॉल और वॉलीबॉल के साथ कुश्ती एवं खो-खो जैसे परंपरागत खेल कराए गए।सांसद खेल महोत्सव एक ऐसा पटल है, जहां युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रोत्साहन से प्रेरित होकर सांसदों द्वारा यह खेल महोत्सव कराए जा रहे हैं। आज देश के कोने-कोने में सांसद खेल महोत्सव हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खेल को आगे बढ़ाने के लिए जो सपना देखा, उसे सभी सांसद अपने क्षेत्र में पूरा कर रहे हैं।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि एक समय था जब खेल की ओर ना परिवार का ध्यान था, ना समाज और ना सरकार की सोच होती थी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस सोच को बदलने का काम किया है। प्रधानमंत्री के सोच को संसद आगे ले जाने का काम कर रहे हैं। आज टोक्यो ओलंपिक, पैरा ओलंपिक, बॉक्सिंग चैंपियनशिप, थॉमस कप, कॉमनवेल्थ गेम सहित अन्य खेलों में विश्व स्तर पर पदक भारत के पक्ष में जा रहा है।

उन्होंने कहा है कि बिहार के बेगूसराय की धरती पर आयोजित इस सांसद खेल महाकुंभ से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकलेंगे। करीब तीन हजार खिलाड़ियों ने इस खेल महाकुंभ में हिस्सा लिया है, वे सभी बधाई के पात्र हैं। छह प्रकार के विभिन्न खेल में गांव में जो छुपी जो प्रतिभा निकालकर सामने आई है। यह राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम ऊंचा करेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.