दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार गैस टैंकर की चपेट में आकर नौ गायों की मौत

East Singhbhum (Jharkhand) : शनिवार देर रात पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में नौ गायों की जान चली गई। यह हादसा एनएच-18 पर बहरागोड़ा महाविद्यालय के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार एलपीजी गैस टैंकर (नंबर NH-01L-0259) डिवाइडर

दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार गैस टैंकर की चपेट में आकर नौ गायों की मौत
Advertisement

East Singhbhum (Jharkhand) : शनिवार देर रात पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में नौ गायों की जान चली गई। यह हादसा एनएच-18 पर बहरागोड़ा महाविद्यालय के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार एलपीजी गैस टैंकर (नंबर NH-01L-0259) डिवाइडर पर बैठी गायों को रौंदता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नौ गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई।

विधायक सुरेश बैठा ने सड़क और नाली योजना का किया शिलान्यास

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गैस टैंकर टाटा की ओर से कोलकाता की दिशा में जा रहा था। हादसे की जानकारी मिलते ही बहरागोड़ा और बड़शोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और टैंकर को जब्त कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बाईपास सड़क का डिजाइन गलत है और निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। इसके कारण भारी वाहन मुख्य सड़क पर ही चलते हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों ने कहा कि इससे न सिर्फ मवेशियों की जान जा रही है, बल्कि विद्यार्थियों और आम नागरिकों की भी जान जोखिम में है।

स्थानीय नागरिकों ने सड़क निर्माण कार्य को अविलंब पूरा कराने और सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ, तो आंदोलन किया जाएगा।

यह घटना एक बार फिर से सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था की खामियों को उजागर करती है। एनएचएआई और प्रशासन को चाहिए कि वे स्थिति की गंभीरता को समझें और भविष्य में ऐसे हादसे न हों, इसके लिए उचित कदम उठाएं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.