सन्दिग्ध परिस्थितियों में पत्रकार का शव मिला फाँसी पर

उन्नाव। कोतवाली हसनगंज क्षेत्र में युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के दो मंजिल कमरे में शॉल के फंदे में पंखे से शव लटकता देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला

Advertisement

उन्नाव। कोतवाली हसनगंज क्षेत्र में युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के दो मंजिल कमरे में शॉल के फंदे में पंखे से शव लटकता देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक के परिजन हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के कोईया मदारपुर गांव निवासी अनुपम अवस्थी 28 वर्ष पुत्र स्वर्गीय दिलीप कुमार अवस्थी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में शाल से बांध कर पंखे से शव लटकता मिला। सुबह मृतक के चाचा अवधेश ने देखा की घर के सभी दरवाजे खुले हुए है।और ऊपर कमरे में शाल से गले में फंदे से शव लटक रहा है।

एक दिन पहले मृतक अपनी पत्नी वैशाली डेढ़ वर्षीय बेटा विशेष व मां मंजू को लखनऊ में अपनी बहन के यहां एक मांगलिक कार्यक्रम में छोड़कर शाम 5 बजे घर वापस आ गया था। खास बात है कि मृतक घर पर अकेले ही मौजूद था। मृतक अपने परिवार का इकलौता मुखिया था पुलिस ने आनन फानन आत्महत्या करार देकर शव को पी एम के लिए भेजा परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने की आशंका जता रहे हैं मृतक की दो बहने नीलिमा व रोली जिनकी शादी हो चुकी है मृतक अपने बृद्ध मां-का इकलौता सहारा था।

मृतक हसनगंज तहसील से टीवी 100 चैनल का पत्रकार था।इस संम्बंध में कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह ने बताया की प्रथम दृष्टया सोसाइड है।परिजनो ने अभी कोई आरोप नही लगाया है। चाचा अवधेश ने पीएम कराने की तहरीर दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *