37000 फीट की ऊंचाई पर विमान को हवा में लगे झटके, सात यात्री जख्मी

वाशिंगटन। अमेरिका में ऑस्टिन से फ्रैंकफर्ट जा रहा एक विमान 37000 फीट की ऊंचाई पर हवा में झटका खाने लगा। इससे सात यात्री जख्मी हो गए और अफरातफरी मच गई। स्थिति सामान्य करने के लिए वाशिंगटन में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। लुफ्थांसा एयरलाइन्स का विमान

Advertisement

वाशिंगटन। अमेरिका में ऑस्टिन से फ्रैंकफर्ट जा रहा एक विमान 37000 फीट की ऊंचाई पर हवा में झटका खाने लगा। इससे सात यात्री जख्मी हो गए और अफरातफरी मच गई। स्थिति सामान्य करने के लिए वाशिंगटन में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

लुफ्थांसा एयरलाइन्स का विमान एयरबस ए330-300 अमेरिका के ऑस्टिन से फ्रैंकफर्ट जा रहा था। रास्ते में जब विमान करीब 37 हजार फीट की ऊंचाई पर था तो अचानक उसमें झटके लगने लगे। एक के बाद एक कई झटके लगने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। झटका लगने के बाद यात्रियों की कुर्सियों के सामने रखा खाने का सामान इधर-उधर बिखर गया। तमाम लोगों को चोटें आईं। बाद में विमान को फ्रैंकफर्ट ले जाने के स्थान पर वाशिंगटन स्थित डुलेस हवाई अड्डे पर उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक यात्री की तो कूल्हे की हड्डी टूट गई है।

घटना के बाद विमान से उतरने से पहले सभी यात्रियों से घटना की तस्वीरें और वीडियो डिलीट करने को कहा गया। इसके बावजूद विमान की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। विमान में सवार एक यात्री ने बताया कि जब उन्हें घटना की तस्वीरें और वीडियो डिलीट करने को कहा गया तो वह इसे सुनकर हैरान रह गए। विमान में सवार कुछ यात्रियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावा किया कि विमान हवा में करीब चार हजार फीट तक नीचे आया था, जिससे विमान में सवार यात्रियों को झटका लगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *