आरआरआर के गीत नाटू नाटू और फिल्म द एलिफेंट व्हिस्पर्स ने ऑस्कर में रचा इतिहास

लॉस एंजिल्स। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म सम्मान ऑस्कर अवार्ड समारोह में भारत का जलवा बुलंद हुआ है। भारतीय फिल्म आरआरआर के गाने ‘नाटू नाटू’ ने ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर दुनिया भर के प्रशंसकों का सीना चौड़ा कर दिया। इसके अलावा शॉर्ट फिल्म द एलिफेंट व्हिस्पर्स

Advertisement

लॉस एंजिल्स। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म सम्मान ऑस्कर अवार्ड समारोह में भारत का जलवा बुलंद हुआ है। भारतीय फिल्म आरआरआर के गाने ‘नाटू नाटू’ ने ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर दुनिया भर के प्रशंसकों का सीना चौड़ा कर दिया। इसके अलावा शॉर्ट फिल्म द एलिफेंट व्हिस्पर्स ने ऑस्कर अवॉर्ड जीत कर भारतीय सिनेमा को ऐतिहासिक और गर्व का अवसर प्रदान किया है।

लॉस एंजिल्स में आयोजित ऑस्कर अवार्ड के ऐतिहासिक समारोह में भारतीयों के लिए खुशी के अवसर सामने आए हैं। मूल रूप से तेलुगू में बनी फिल्म आरआरआर के गाने ‘नाटू नाटू’ ने ‘ओरिजनल सॉन्ग’ कैटगरी में आस्कर अवॉर्ड जीत लिया है। इस अवॉर्ड के साथ भारत और दुनिया भर में फैले भारतीय सिनेमा प्रेमियों को तो गर्व का अवसर मिला ही है, अवॉर्ड जीतने के बाद फिल्म के निर्माताओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। भारत की फिल्म आरआरआर के गाने ‘नाटू नाटू’ का नाम जैसे ही घोषित किया गया, फिल्म की टीम और डायरेक्टर एसएस राजामौली खुशी से उछल पड़े।

ऑस्कर अवॉर्ड के इस 95वें संस्करण में ‘नाटू नाटू’ के रूप में भारत ने दूसरा ऑस्कर जीता है। इससे पहले भारत ने इतिहास रचते हुए भारतीय प्रोडक्शन के लिए पहला ऑस्कर अवॉर्ड जीता। भारतीय फिल्म द एलिफेंट व्हिस्पर्स ने शॉर्ट फिल्म डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड हासिल किया है। इस फिल्म ने पूरे विश्व में देश का गौरव बढ़ाया है। यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक पल है। फिल्म के ऑस्कर अवॉर्ड की जीत पर निर्माता गुनीत मोंगा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पुरस्कार के साथ तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा कि यह रात ऐतिहासिक है, क्योंकि यह किसी भारतीय प्रोडक्शन के लिए अब तक का पहला ऑस्कर है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *