ट्रक-ऑटो की भीषण टक्कर, 8 लोगों की मौत, 5 गंभीर घायल

Patna : राजधानी पटना के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के पास शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो की भीषण टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था

ट्रक-ऑटो की भीषण टक्कर, 8 लोगों की मौत, 5 गंभीर घायल
Advertisement

Patna : राजधानी पटना के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के पास शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो की भीषण टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और कई शव सड़क पर बिखर गए।

पटना ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग ने हादसे में आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है। सभी मृतक नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के मलावा गांव के निवासी थे और भादो अमावस्या के मौके पर फतुहा में गंगा स्नान कर लौट रहे थे।

घटना की जानकारी मिलते ही शाहजहांपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और घायलों को पटना रेफर किया गया है।

स्थानीय चश्मदीदों के अनुसार, ट्रक (टैंकर) तेज रफ्तार में था और चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे वह ऑटो से सीधी टक्कर में जा भिड़ा।

प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और घायलों के इलाज की व्यवस्था की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *