पटना में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव से की मुलाकात

Patna : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को पटना में राजद की वरिष्ठ नेता एवं बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पहुंचे और राजद अध्यक्ष तथा पूर्व बिहार मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लालू प्रसाद यादव

पटना में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव से की मुलाकात

Patna : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को पटना में राजद की वरिष्ठ नेता एवं बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पहुंचे और राजद अध्यक्ष तथा पूर्व बिहार मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लालू प्रसाद यादव का स्वास्थ्य और हालचाल जाना।

मुलाकात में दोनों नेताओं ने देश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, सामाजिक-आर्थिक हालात और शिक्षा, स्वास्थ्य तथा युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने लालू प्रसाद यादव को संघर्ष और न्याय की राजनीति का प्रतीक बताया और गरीब, पिछड़े और वंचित समाज के अधिकारों के लिए उनकी दीर्घकालिक लड़ाई की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि लालू जी के अनुभव और मार्गदर्शन से देश में लोकतंत्र और सामाजिक न्याय को मजबूती मिली है। साथ ही उन्होंने झारखंड और बिहार के ऐतिहासिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रिश्तों पर भी जोर दिया और कहा कि दोनों राज्यों की एकजुटता एवं सहयोग से क्षेत्रीय विकास और तेजी से होगा।

मुलाकात के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित परिवार के सदस्य और अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.