बिहार का चुनाव देश की दिशा और दशा तय करेगा: हेमंत सोरेन

Patna : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को कहा कि बिहार में होने वाला विधानसभा चुनाव केवल प्रदेश का नहीं बल्कि पूरे देश का संकल्प होगा। यह चुनाव देश की दिशा और दशा तय करेगा। पटना में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के समापन के

बिहार का चुनाव देश की दिशा और दशा तय करेगा: हेमंत सोरेन

Patna : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को कहा कि बिहार में होने वाला विधानसभा चुनाव केवल प्रदेश का नहीं बल्कि पूरे देश का संकल्प होगा। यह चुनाव देश की दिशा और दशा तय करेगा। पटना में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के समापन के मौके पर उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही।

उन्होंने झारखंड की तारीफ करते हुए कहा कि राज्य अब बदल रहा है और वहां महिलाओं के पलायन को रोकने के लिए आर्थिक मदद दी जा रही है।

भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी धनबल और दबाव के जरिए सत्ता में बनी हुई है। उन्होंने कहा, “सीबीआई और ईडी का डर दिखाकर लोग डरे हुए हैं। मुझे भी झूठे मामलों में जेल में डाला गया।” हेमंत ने कहा कि अगर वे जेल नहीं जाते, तो झारखंड में लोकसभा चुनाव में भाजपा का खाता नहीं खुलता।

उन्होंने भाजपा को ‘वोट चोरी’ का सहारा लेने वाला बताया और कहा कि यह कोई नई बात नहीं है, लेकिन अब इसका पर्दाफाश हो गया है। उन्होंने विपक्ष से एकजुट रहने की अपील की और कहा, “जब हम एकजुट होंगे तो कोई टिक नहीं पाएगा।”

बिहार के मतदाता पुनरीक्षण को लेकर उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया गलत तरीके से की गई है क्योंकि विशेष और गहन दोनों पुनरीक्षण एक साथ कराए गए हैं, जो उचित नहीं है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.