H3N2 वायरस से बचाव के लिए बिहार सहित सभी राज्यों को आइसीएमआर की एडवायजरी

पटना।देश सहित बिहार में भी अपना पांव पसार रहे एच3एन2 वायरस को लेकर इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च (आइसीएमआर) ने बिहार सहित सभी राज्यों के लिए एच3एन2 फ्लू वायरस से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के सुझाव दिये हैं। आइसीएमआर के निर्देश के बाद

Advertisement

पटना।देश सहित बिहार में भी अपना पांव पसार रहे एच3एन2 वायरस को लेकर इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च (आइसीएमआर) ने बिहार सहित सभी राज्यों के लिए एच3एन2 फ्लू वायरस से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के सुझाव दिये हैं।

आइसीएमआर के निर्देश के बाद बिहार के सभी जिलों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये हैं। अस्पतालों में बेड, दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता रखने के लिए भी सिविल सर्जनों से कहा गया है। फिलहाल किसी को एच3एन2 फ्लू वायरस से चिंतित होने की जरूरत नहीं, लेकिन, सावधानी जरूरी है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के तरफ से जागरूकता अभियान शुरू किया जायेगा।

इस बीमारी को देखते हुए पटना एम्स प्रशासन अलर्ट मोड में हो गया है। इस वायरस से बचाव के सभी इंतजाम किये गये हैं। अस्पताल प्रशासन के पास भी पूरे संसाधन उपलब्ध हैं।स्वास्थ्य विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी कर आइसोलेशन वार्ड और आईसीयू तैयार रखना का निर्देश जारी किया गया है। जरूरत पड़ने पर पटना एम्स में तुरंत 30 बेड के आइसोलेशन वार्ड तैयारी होंगे।

आईसीएमआर ने लोगों को बीमारी से बचने के लिए मास्क लगाने, भीड़भाड़ वाले स्थान से दूरी बनाने, सर्दी-जुकाम होने की स्थिति में तत्काल डॉक्टरी सलाह लेने जैसे कदम उठाने को कहा गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *