सहारा इंडिया में जमा पैसे के भुगतान की मांग को लेकर भूख हड़ताल

कोडरमा। संयुक्त ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के बैनर तले मंगलवार को कोडरमा जिला मुख्यालय के समीप सहारा इंडिया में जमा पैसे का भुगतान नहीं किए जाने के विरोध में जमाकर्ताओं एवं अभिकर्ताओं ने एक दिवसीय भूख हड़ताल किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ

Advertisement

कोडरमा। संयुक्त ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के बैनर तले मंगलवार को कोडरमा जिला मुख्यालय के समीप सहारा इंडिया में जमा पैसे का भुगतान नहीं किए जाने के विरोध में जमाकर्ताओं एवं अभिकर्ताओं ने एक दिवसीय भूख हड़ताल किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष भागीरथ सिंह एवं संचालन देवेंद्र बरनवाल ने किया।

वक्ताओं ने कहा कि जब तक सहारा इंडिया हम लोगों के जमा पैसे का भुगतान नहीं करती है तब तक हम लोग चरणबद्ध आंदोलन जारी रखेंगे और आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में सरकार के खिलाफ अपना मतदान करेंगे।

भूख हड़ताल कार्यक्रम के पश्चात एक शिष्टमंडल के द्वारा कोडरमा उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। धरना को सम्बोधित करते हुए सीटू नेता संजय पासवान ने केंद्र सरकार से हस्तक्षेप कर करोड़ों जमाकर्ताओं को उनका पैसा वापस दिलाने की मांग की। इस भूख हड़ताल प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से सचिंद्र कुमार शर्मा, संतोष गोप, सुभाष कुमार सिंह, रंजू देवी सहित अन्य शामिल हुए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *