झारखंड में खुलेंगे 700 अबुआ मेडिकल स्टोर : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Ranchi : मध्य प्रदेश के इंदौर से 17 सितंबर से शुरू हो रहे राष्ट्रीय स्तर के ‘स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान’ के लिए झारखंड पूरी तरह तैयार है। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। सोमवार को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी

झारखंड में खुलेंगे 700 अबुआ मेडिकल स्टोर : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Advertisement

Ranchi : मध्य प्रदेश के इंदौर से 17 सितंबर से शुरू हो रहे राष्ट्रीय स्तर के ‘स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान’ के लिए झारखंड पूरी तरह तैयार है। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा।

सोमवार को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें इस अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि झारखंड में अबुआ मेडिकल स्टोर खोले जाएंगे, ताकि गरीब और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त दवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। पहले चरण में 700 स्टोर खोले जाएंगे, और आने वाले चरणों में इनकी संख्या और बढ़ाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि राज्य के दूरदराज इलाकों तक दवाइयां पहुंचें, और इलाज के अभाव में किसी की जान न जाए।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. अंसारी ने कहा कि यह एक संवेदनशील और गरीब-हितैषी पहल है, जो झारखंड के लोगों को सशक्त बनाएगी। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ स्वास्थ्य से जुड़ा अभियान नहीं, बल्कि महिलाओं और परिवारों के सशक्तिकरण की दिशा में भी बड़ा कदम है।

राज्य भर में पंचायत स्तर से लेकर मेडिकल कॉलेजों तक स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मुफ्त जांच में रक्तदान, रक्तचाप, मधुमेह और कैंसर जैसी बीमारियों की स्क्रीनिंग अनिवार्य रूप से की जाएगी। साथ ही, पोषण और आहार संबंधी जागरूकता भी महिलाओं को दी जाएगी।

इसके अतिरिक्त, आभा कार्ड, आयुष्मान कार्ड और दिव्यांग कार्ड जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य दस्तावेज शिविरों में ही बनाए और वितरित किए जाएंगे।

इस बैठक में स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह, एनएचएम निदेशक शशि प्रकाश झा समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *