मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद आरक्षियों के परिजनों को दी सम्मान राशि, बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय और नि:शुल्क शिक्षा की घोषणा

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को कांके रोड स्थित अपने आवासीय कार्यालय में पलामू जिला बल के शहीद आरक्षी सुनील कुमार राम और संतन कुमार मेहता के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान राज्य सरकार और भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद आरक्षियों के परिजनों को दी सम्मान राशि, बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय और नि:शुल्क शिक्षा की घोषणा
Advertisement

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को कांके रोड स्थित अपने आवासीय कार्यालय में पलामू जिला बल के शहीद आरक्षी सुनील कुमार राम और संतन कुमार मेहता के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान राज्य सरकार और भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से दोनों परिवारों को 1 करोड़ 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह राशि सीधे परिजनों के बैंक खातों में जमा की गई।

मुख्यमंत्री ने शहीद जवानों की शहादत को नमन करते हुए कहा कि राज्य सरकार शहीद परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि सरकार उनके हर दुःख-दर्द को समझती है और हर संभव मदद करती रहेगी।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि शहीद पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए रांची में एक आवासीय विद्यालय की स्थापना की जाएगी, जहां उन्हें नि:शुल्क और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी। यह विद्यालय निजी स्कूलों की तर्ज पर संचालित होगा और झारखंड जगुआर परिसर में 4 एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के लिए एक विशेष अस्पताल बनाने की योजना पर भी काम कर रही है, ताकि उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

पुलिस विभाग ने जानकारी दी कि दोनों शहीदों की पत्नी स्नातक हैं और विभागीय नियमों के अनुसार उन्हें क्लर्क की नौकरी दी जाएगी। कुल मिलाकर राज्य सरकार और विभाग द्वारा दिए जाने वाले अन्य लाभों को मिलाकर दोनों परिवारों को लगभग 2 करोड़ रुपये की सहायता प्राप्त होगी।

इस मौके पर राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता, पलामू की पुलिस अधीक्षक ऋष्मा रमेशन, एसबीआई के उप महाप्रबंधक मनोज कुमार, एजीएम रीना कुमारी, मुख्य प्रबंधक विकास कुमार पांडेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *