बीमार मरीज ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

West Singhbhum : पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में रविवार को इलाजरत मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान टोंटो प्रखंड के पूरनापानी गांव निवासी 40 वर्षीय प्रधान होनहागा के रूप में की गई है। घटना मेल

बीमार मरीज ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
Advertisement

West Singhbhum : पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में रविवार को इलाजरत मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान टोंटो प्रखंड के पूरनापानी गांव निवासी 40 वर्षीय प्रधान होनहागा के रूप में की गई है।

घटना मेल वार्ड की बताई जा रही है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार प्रधान होनहागा पिछले कई दिनों से बीमार थे और उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। इसी दौरान अचानक उन्होंने अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना के सब-इंस्पेक्टर मेघनाथ मंडल पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई, जिसके बाद वे अस्पताल पहुंच गए।

फिलहाल पुलिस अधिकारी सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *