गुरुद्वारा शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, प्रकाश पर्व समारोह में शामिल होने का आग्रह

Ranchi : रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मेन रोड और गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा, रातू रोड के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। शिष्टमंडल ने गुरुद्वारा समुदाय की ओर से मुख्यमंत्री

गुरुद्वारा शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, प्रकाश पर्व समारोह में शामिल होने का आग्रह
Advertisement

Ranchi : रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मेन रोड और गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा, रातू रोड के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की।

शिष्टमंडल ने गुरुद्वारा समुदाय की ओर से मुख्यमंत्री को श्री गुरुनानक देव जी महाराज के 556वें प्रकाश पर्व उत्सव में सम्मिलित होने के लिए औपचारिक आमंत्रण सौंपा।

समुदाय के प्रतिनिधियों ने बताया कि प्रकाश पर्व के अवसर पर तीन नवंबर को गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा, कृष्णा नगर कॉलोनी, रातू रोड से भव्य नगर-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।

इसके अलावा पांच नवंबर को पीपी कंपाउंड स्थित गुरु नानक स्कूल परिसर में मुख्य प्रकाश पर्व समारोह का आयोजन होगा, जिसमें राज्यभर से श्रद्धालु शामिल होंगे। शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री से दोनों कार्यक्रमों में उपस्थिति दर्ज कराने का अनुरोध किया।

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधियों ने प्रकाश पर्व के आध्यात्मिक महत्व पर चर्चा करते हुए बताया कि यह आयोजन सद्भाव, सेवा और मानवीय मूल्यों को समर्पित है। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधियों से बातचीत की और आयोजन के प्रति शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

शिष्टमंडल में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल के प्रेसिडेंट रणजीत सिंह हैप्पी, गुरुद्वारा मेन रोड के सचिव गगनदीप सिंह सेठी, गुरुनानक सत्संग सभा प्रबंधक कमिटी के अध्यक्ष अर्जुन मिड्ढा, सचिव सुरेश मिड्ढा सहित अन्य प्रमुख सदस्य उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *