पीवीयूएनएल, पतरातू में सतर्कता जागरूकता सप्ताह पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन

Patratu : सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर पीवीयूएनएल, पतरातू में एक प्रेरणादायक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, पतरातू के विद्यार्थियों ने अपनी सशक्त प्रस्तुति से भ्रष्टाचार-मुक्त भारत का संदेश दिया। यह आयोजन स्पर्श ई-वॉइस के सहयोग से

पीवीयूएनएल, पतरातू में सतर्कता जागरूकता सप्ताह पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन
Advertisement

Patratu : सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर पीवीयूएनएल, पतरातू में एक प्रेरणादायक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, पतरातू के विद्यार्थियों ने अपनी सशक्त प्रस्तुति से भ्रष्टाचार-मुक्त भारत का संदेश दिया। यह आयोजन स्पर्श ई-वॉइस के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसके तहत छात्रों ने प्रोजेक्ट ऑफिस परिसर एवं कटिया बाजार क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए।

लगभग 120 से अधिक लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और विद्यार्थियों के अभिनय व जागरूकता संदेश की सराहना की। नाटक के माध्यम से छात्रों ने ईमानदारी, पारदर्शिता और जिम्मेदार नागरिकता के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री ए. के. सेहगल ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में नैतिकता और जागरूकता के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी को अपने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी और निष्ठा बनाए रखने का संदेश दिया।

यह आयोजन ‘सतर्क भारत, समृद्ध भारत’ की भावना को सशक्त रूप से प्रदर्शित करता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *