राज्‍य के सभी किसानों को मिलेगा मोंथा से हुए नुकसान का लाभ : मंत्री

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Ranchi : कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि झारखंड में चक्रवाती तूफान मोंथा से हुए नुकसान का लाभ राज्‍य के सभी किसानों को दिया जाएगा। उन्‍होंने बताया कि जिन किसानों ने फसल

राज्‍य के सभी किसानों को मिलेगा मोंथा से हुए नुकसान का लाभ : मंत्री
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ranchi : कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि झारखंड में चक्रवाती तूफान मोंथा से हुए नुकसान का लाभ राज्‍य के सभी किसानों को दिया जाएगा। उन्‍होंने बताया कि जिन किसानों ने फसल बीमा नहीं कराया है उन्‍हें भी लाभ दिया जाएगा और मुआवजा मिलेगी।

मंत्री ने बताया कि इसके लिए आपदा प्रबंधन के तहत प्रति एकड़ तीन हजार रुपये भुगतान का प्रावधान है। भुक्तभोगी किसान अपने अंचल कार्यालय में एक आवेदन देकर योजना का लाभ ले सकते हैं। किसान अपने फसल नुकसान होने संबंधित जानकारी टोल फ्री नंबर 14447 पर कॉल करके भी आसानी से दे सकते हैं। मंत्री शनि‍वार को चक्रवात से धान की फसल की नुकसान की सूचना पर देवघर जिला के सारवां प्रखंड के जियाखारा पंचायत स्‍थ‍ित रामपुर गांव में बोल रही थीं।

इस दौरान उन्होंने प्रभावित किसानों से बातकर फसलों को हुई नुकसान की विस्तार से जानकारी ली। कृषि मंत्री किसानों के खेत भी पहुंची जहां उन्होंने खेतों में फसलों की वास्‍तवि‍क नुकसान का जायजा ल‍िया।

मौके पर कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य में करीब 13 लाख किसानों का बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत निबंधन हुआ है। ये सभी किसान फसल बीमा के दायरे में आएंगे। उनके फसल नुकसान का आकलन बीमा कंपनी करेगी। उन्‍होंने कहा कि देवघर में इसबार करीब ढाई लाख किसानों ने फसल बीमा में अपना निबंधन कराया है।

मौके पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों को इसके लिए टास्क फोर्स बनाकर अगले तीन से चार दिनों में प्रभावित किसानों का आंकड़ा तैयार करने का निर्देश दिया। तिर्की ने कहा कि यह प्राकृतिक आपदा है। इसपर किसी का नियंत्रण नहीं है। राज्य में गठबंधन की सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील होने के साथ उन्हें मुआवजा राशि का लाभ दिलाने को लेकर भी प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारी, अंचलाधिकारी सहित अन्‍य मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.