गोड्डा में जीतपुर खनन परियोजना के अंतर्गत रोजगार मेला का आयोजन

Godda : गोड्डा के सुंदरपहाड़ी प्रखंड स्थित जीतपुर खनन परियोजना के अंतर्गत दाहूबेड़ा और पकेड़ी गांव में टेरी माइनिंग कंपनी और श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से सोमवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया। मेला में आसपास के तीन गांवों

गोड्डा में जीतपुर खनन परियोजना के अंतर्गत रोजगार मेला का आयोजन
Advertisement

Godda : गोड्डा के सुंदरपहाड़ी प्रखंड स्थित जीतपुर खनन परियोजना के अंतर्गत दाहूबेड़ा और पकेड़ी गांव में टेरी माइनिंग कंपनी और श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से सोमवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया।

मेला में आसपास के तीन गांवों से आए 46 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस जॉब मेला का उद्देश्य ग्रामीणों को रोजगार मुहैया करना और क्षेत्र में सामाजिक एवं आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करना था। रोजगार मेला में आए कंपनी के प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को विभिन्न रोजगार अवसरों की जानकारी दी और इच्छुक युवाओं से उनका बायोडेटा लिया।

इस अवसर पर टेरी माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी सदानन्द सिंह, संतोष कुमार, सुषमा सोरेन, राजू सिंह, सरबजीत कौर और जितेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे। पूरे कार्यक्रम का आयोजन परियोजना प्रमुख रितेश तिवारी के निर्देशन में संपन्न हुआ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *