स्वच्छ गंगा के लिए जन-जन से जुड़ने की अपील, ‘स्वच्छता पखवाड़े’ की शुरुआत

प्रयागराज। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के नमामि गंगे योजना के तहत गंगा की निर्मलता और अविरलता के लिए नमामि गंगे के सदस्यों ने दशाश्वमेध घाट पर गंगा की तलहटी से प्रदूषित सामग्रियों को निकालकर गंगा स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत की। मुख्य अतिथि नमामि गंगे विभाग

Advertisement

प्रयागराज। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के नमामि गंगे योजना के तहत गंगा की निर्मलता और अविरलता के लिए नमामि गंगे के सदस्यों ने दशाश्वमेध घाट पर गंगा की तलहटी से प्रदूषित सामग्रियों को निकालकर गंगा स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत की। मुख्य अतिथि नमामि गंगे विभाग के प्रदेश संयोजक कृष्ण दीक्षित ने श्रमदान में शामिल लोगों से गंगा स्वच्छता अभियान में जुड़ने की अपील की।

स्वयंसेवकों ने नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला के संयोजन में श्रमदान कर गंगाजल से कपड़े, पॉलिथीन एवं ईश्वर की तस्वीरें और धार्मिक वस्तुओं को निकाला। इस दौरान शपथ लेकर गंगा किनारे की स्वच्छता के लिए सभी संकल्पित हुए। संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जन जागरूकता और जन सहभागिता के माध्यम से लोगों को गंगा सफाई के प्रति जोड़ना है। नमामि गंगा योजना के तहत नदी किनारे स्थित नगरीय क्षेत्रों कस्बों घाटों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को राष्ट्रीय नदी को स्वच्छ बनाने एवं उसमें जलीय जंतुओं को संरक्षित करने के प्रति जागरूकता लाना है।

उन्होंने बताया कि 31 मार्च तक चलने वाले इस सफाई पखवाड़े के तहत गंगा में घरेलू कचरे को प्रवाहित करने से रोकना, प्रदूषण में कमी लाना, सीवेज को गंगा में न बहाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के तहत गंगा प्रवाह वाले सभी राज्यों में गंगा संदेश यात्रा, गंगा स्वच्छता, श्रमदान, गंगा प्रदर्शनी, चित्रकला, निबंध, स्लोगन की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके अलावा पदयात्रा, गंगा आरती, गंगा चौपाल का कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से महानगर संयोजक शिवदत्त द्विवेदी, महानगर सह संयोजक बीना गुप्ता, महानगर प्रभारी पुष्पलता वर्मा, पारस गुप्ता, भूपेंद्र सिंह भदोरिया, लल्लन मिश्रा आदि शामिल रहे।

इसके पूर्व प्रदेश संयोजक श्री दीक्षित नमामि गंगे विभाग भाजपा उत्तर प्रदेश का कानपुर से प्रयागराज आगमन पर राजेश शर्मा सह संयोजक काशी प्रान्त, सुरेश चंद्रा संयोजक महानगर, चुन्नू बाबा सह संयोजक महानगर प्रयागराज, विंध्याचल में मनोरथ द्विवेदी, मिर्जापुर में देव नारायण पाठक, काशी प्रान्त के संयोजक राजेश शुक्ला, काशी प्रान्त सह संयोजक उज्ज्वल वर्मा ने स्वागत किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *