घाटशिला उपचुनाव की सीसीटीवी और वेबकास्टिंग से होगी निगरानी: के. रवि कुमार

रांची। झारखंड के घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को होने वाले उपचुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को सभी मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गईं। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के, रवि कुमार ने सोमवार को

घाटशिला उपचुनाव की सीसीटीवी और वेबकास्टिंग से होगी निगरानी: के. रवि कुमार
Advertisement

रांची। झारखंड के घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को होने वाले उपचुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को सभी मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गईं। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के, रवि कुमार ने सोमवार को इसकी जानकारी दी, जो जिला मुख्यालय में घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की मॉनिटरिंग के लिए स्थापित किए गए वेबकास्टिंग सेंटर का निरीक्षण कर रहे थे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि घाटशिला उपचुनाव के लिए मतदान मंगलवार, 11 नवंबर को होगा, जिसके लिए आयोग ने चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी मतदान कर्मी सोमवार शाम तक अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच जाएंगे और वहां से रिपोर्ट करेंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं की गई हैं। सभी मतदान केंद्रों के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसकी निगरानी भारत निर्वाचन आयोग, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय और आरओ कार्यालय द्वारा वेबकास्टिंग के माध्यम से की जा रही है।

उन्होंने कहा कि घाटशिला उपचुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी की गई है। घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाता सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक अपने मतदान केंद्र पर जाकर अपने मतों का अवश्य इस्तेमाल करें। इसके साथ साथ अपने मित्रों, परिवारजनों, पड़ोसियों को भी मतदान के लिए अवश्य प्रेरित करें।

इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, नोडल पदाधिकारी देव दास दत्ता सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के कई पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *