इजराइल में सामने आए कोरोना वायरस के दो नए वैरिएंट

जेरुसलम। कोरोना संक्रमण पूरी दुनिया को किसी न किसी तरह चौकन्ना करता रहता है। अब इजराइल में कोरोना वायरस के दो नए वैरिएंट सामने आए हैं। इजराइल के बेन गुरियन हवाई अड्डे पर उतरे दो यात्रियों की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट में नए वैरिएंट की पुष्टि हुई

Advertisement

जेरुसलम। कोरोना संक्रमण पूरी दुनिया को किसी न किसी तरह चौकन्ना करता रहता है। अब इजराइल में कोरोना वायरस के दो नए वैरिएंट सामने आए हैं। इजराइल के बेन गुरियन हवाई अड्डे पर उतरे दो यात्रियों की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट में नए वैरिएंट की पुष्टि हुई है।

इजराइल के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बेन गुरियन एयरपोर्ट पर उतरे यात्रियों में कोरोना संक्रमण की संभावना की दृष्टि से उनकी आरटी-पीसीआर जांच कराई गई थी। इनमें से दो यात्रियों में कोरोना के नए वैरिएंट के संक्रमण की पुष्टि हुई। यह नया वैरिएंट ओमिक्रॉन वैरिएंट के दो सब वैरिएंट बीए-1 और बीए-2 का मिश्रण है। इजराइल में अब तक कोरोना से 12,341 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। कुल 48 लाख 6 हजार 751 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 47 लाख 81 हजार 252 लोग ठीक हो चुके हैं और 13,122 लोग अब भी कोरोना संक्रमण से जूझ रहे हैं।

इजराइल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि अभी पूरी दुनिया में इस वैरिएंट के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस वैरिएंट के जो दो मामले सामने आए हैं, उनमें हल्का बुखार, सिरदर्द और मांसपेशियों का विकार जैसे लक्षण देखने के मिले हैं। हालांकि, इसके मरीजों को कोई विशेष मेडिकल सुविधा की जरूरत नहीं है। इजराइल के महामारी नियंत्रण विभाग के प्रमुख सलमान जरका ने इस नए वैरिएंट से किसी तरह के खतरे को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि हम इसको लेकर चिंतित नहीं हैं। इजराइल की 92 लाख आबादी में से 40 लाख से अधिक लोगों को कोरोना वायरस वैक्सीन की तीसरी डोज लग चुकी हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *