केन्द्रीय गृह मंत्री आज से तीन दिन गुजरात में करेंगे प्रवास

अहमदाबाद। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार शाम को अपने तीन दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के तहत गुजरात पहुंचेंगे। वे 18 को वडोदरा और 19 को जूनागढ़ में रहेंगे। इस दौरान वे कई कार्यक्रमों और बैठकों में भाग लेने के साथ कई कार्यों का लोकार्पण और

Advertisement

अहमदाबाद। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार शाम को अपने तीन दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के तहत गुजरात पहुंचेंगे। वे 18 को वडोदरा और 19 को जूनागढ़ में रहेंगे। इस दौरान वे कई कार्यक्रमों और बैठकों में भाग लेने के साथ कई कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।

जानकारी के मुताबिक केन्द्रीय मंत्री शाह शनिवार को गांधीनगर के महात्मा मंदिर में 49वीं डेयरी इंडस्ट्रीज कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के अलावा सहकारिता व पशुपालन विभाग के मंत्रीगण और अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

गांधीनगर संसदीय क्षेत्र के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह गांधीनगर सर्किट हाउस में जिला विकास संकलन और मॉनिटरिंग समिति की बैठक में उपस्थित रहेंगे। शनिवार दोपहर वे गांधीनगर सिविल अस्पताल में निशुल्क भोजन अभियान की शुरुआत कराएंगे। इसके बाद दिन के 3 बजे नारदीपुर और वासण गांव के तालाबों का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही कलोल के विभिन्न विकास कामों का भी भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद वे वडोदरा में होने वाले महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में उपस्थित रहेंगे।

रविवार को केन्द्रीय मंत्री जूनागढ़ मार्केटिंग यार्ड का लोकार्पण करेंगे। यहां वे एपीएमसी किसान भवन, नए शेड, किसान कैंटिन और रेस्ट हाउस का लोकार्पण करेंगे। सक्करबाग के आर्गेनिक मॉल का भूमिपूजन करेंगे। झांझरडा रोड पर जूनागढ़ जिला सहकारी बैंक के नए बिल्डिंग का शिलान्यस करेंगे। इसके साथ वे साबरमती विधानसभा सीट से विधायक हर्षद पटेल के कार्यालय का भी उद्घाटन करेंगे। सासण में भाजपा के तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग में उनके शामिल होने की भी संभावना जताई गई है। इस अभ्यास वर्ग में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन के पदाधिकारी बीएल संतोष और वी सतीष भी मौजूद रहेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *