WPL 2026 नीलामी में दीप्ति–एमेलिया केर टॉप बाय, 67 खिलाड़ियों पर बड़ी बोली

New Delhi : महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के लिए बहुप्रतीक्षित मेगा ऑक्शन गुरुवार को नई दिल्ली स्थित JW मैरियट होटल में सम्पन्न हुआ। कुल 277 खिलाड़ियों को नीलामी सूची में शामिल किया गया था, लेकिन इनमें से सिर्फ 67 खिलाड़ी ही बिक सकीं। पांचों

WPL 2026 नीलामी में दीप्ति–एमेलिया केर टॉप बाय, 67 खिलाड़ियों पर बड़ी बोली

New Delhi : महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के लिए बहुप्रतीक्षित मेगा ऑक्शन गुरुवार को नई दिल्ली स्थित JW मैरियट होटल में सम्पन्न हुआ। कुल 277 खिलाड़ियों को नीलामी सूची में शामिल किया गया था, लेकिन इनमें से सिर्फ 67 खिलाड़ी ही बिक सकीं। पांचों फ्रेंचाइजी ने मिलकर कुल 40.8 करोड़ रुपये खर्च किए। बिके खिलाड़ियों में 23 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल रहीं।

दीप्ति शर्मा और एमेलिया केर बनीं सबसे महंगी खिलाड़ी

भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ऑक्शन की स्टार रहीं। यूपी वॉरियर्स ने उन्हें RTM कार्ड का उपयोग करते हुए 3.20 करोड़ रुपये में टीम से जोड़ा। विदेशी खिलाड़ियों में न्यूजीलैंड की एमेलिया केर सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। मुंबई इंडियंस ने उन्हें 3 करोड़ रुपये में RTM कार्ड के जरिए रिटेन किया।

प्रत्येक टीम को अधिकतम 18 खिलाड़ी खरीदने की अनुमति थी, जिनमें 7 विदेशी खिलाड़ी शामिल हो सकते थे।

एलिसा हीली अनसोल्ड

सबसे चौंकाने वाला फैसला यह रहा कि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली को किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था, बावजूद इसके वे अनसोल्ड रही।

कुछ प्रमुख खरीदारी

  • सोफी डिवाइन को गुजरात जायंट्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा।

  • भारतीय तेज गेंदबाज रेणुका सिंह 60 लाख रुपये में गुजरात से जुड़ीं।

  • पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लैनिंग को यूपी वॉरियर्स ने 1.9 करोड़ रुपये में खरीदा।

  • दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोलवार्ट को दिल्ली कैपिटल्स ने 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा।

  • ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फीबी लिचफील्ड को यूपी वॉरियर्स ने 1.2 करोड़ रुपये में जोड़ लिया।

  • दिल्ली कैपिटल्स ने वेस्टइंडीज की चिनेल हेनरी और श्रीलंका की श्री चरणी को 1.3–1.3 करोड़, कुल 2.6 करोड़ में खरीदा।

  • भारतीय ऑलराउंडर शिखा पांडे को यूपी वॉरियर्स ने 2.40 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया।

स्पिनरों की भी रही मांग

  • यूपी वॉरियर्स ने आशा शोभना को 1.10 करोड़ में खरीदा।

  • दिल्ली कैपिटल्स ने स्नेह राणा, मिन्नू मणि सहित कई खिलाड़ियों को टीम में जोड़ा।

रिटेन खिलाड़ियों की सूची

दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, एनाबेल सदरलैंड, मारिजाने कैप, निकी प्रसाद
मुंबई इंडियंस: नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर, हेली मैथ्यूज, अमनजोत कौर, जी. कमलिनी
RCB: स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, एलिसा पेरी, श्रेयंका पाटिल
गुजरात जायंट्स: एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी
यूपी वॉरियर्स: श्वेता सेहरावत

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.