इस बार 8वीं, 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा JAC लेगा, अगले साल JCERT करेगा

Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में कक्षा 8वीं, 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा सत्र 2025-26 में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित की जाएगी। परीक्षा इस वर्ष भी OMR आधारित पैटर्न पर ली जाएगी और 31 मार्च 2026 से पहले परिणाम जारी कर

JAC ने बढ़ाई मैट्रिक-इंटर 2026 की परीक्षा फीस, लाखों छात्रों पर बढ़ा बोझ

Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में कक्षा 8वीं, 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा सत्र 2025-26 में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित की जाएगी। परीक्षा इस वर्ष भी OMR आधारित पैटर्न पर ली जाएगी और 31 मार्च 2026 से पहले परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।

इसके बाद शैक्षणिक सत्र 2026-27 से इन कक्षाओं की परीक्षा की जिम्मेदारी JCERT (झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद) को दी जाएगी। JCERT वर्ष 2027 से नए परीक्षा पैटर्न के अनुसार परीक्षा आयोजित करेगा। उधर, कक्षा 1 से 7 तक के बच्चों की परीक्षा 16 दिसंबर 2025 से प्रस्तावित है।

परीक्षा तैयारियों पर महत्वपूर्ण निर्णय

विकास आयुक्त के साथ सोमवार को हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में JAC अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा, विधायक-सदस्य मथुरा महतो, नागेंद्र महती, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह, और माध्यमिक शिक्षा निदेशक राजेश प्रसाद उपस्थित थे।

JAC अध्यक्ष ने बताया कि परीक्षा संबंधी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, लेकिन नए पैटर्न को लागू करने के लिए पर्याप्त समय नहीं है। वर्ष 2018 के निर्देशों के अनुसार फिलहाल परीक्षा OMR पैटर्न पर ही संभव है। इसी आधार पर इस वर्ष परीक्षा लेने की अनुमति JAC को दी गई है।

बैठक में लिए गए मुख्य निर्णय

  • कक्षा 8वीं, 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा 2025-26 में JAC आयोजित करेगा।

  • 31 मार्च 2026 से पहले सभी परीक्षाओं और परिणामों की प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।

  • सत्र 2026-27 से इन कक्षाओं की परीक्षा JCERT आयोजित करेगा।

पिछले वर्ष न हो सकीं थीं कई परीक्षाएं

पिछले वर्ष राज्य में 8वीं, 9वीं और 11वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी थी। मैट्रिक और इंटर की प्री-बोर्ड परीक्षा भी रद्द रही। इस स्थिति को देखते हुए शिक्षा विभाग ने इस वर्ष विस्तृत परीक्षा कैलेंडर तैयार किया था, जिसमें अर्द्धवार्षिक, वार्षिक और प्री-बोर्ड तीनों परीक्षाओं का प्रस्ताव शामिल था।

हालांकि JAC ने इस प्रस्ताव पर आपत्ति जताई थी कि इन परीक्षाओं का आयोजन पहले से JAC करता रहा है, इसलिए जिम्मेदारी फिलहाल उसी को दी जाए। विभाग ने बाद में JAC से परीक्षा संबंधी विस्तृत योजना मांगी, जिस पर परिषद ने दो अलग-अलग प्रस्ताव दिए.

  1. दो टर्म में परीक्षा आयोजित करने का मॉडल

  2. नया पैटर्न लागू करने का प्रस्ताव

अंततः सरकार ने इस वर्ष JAC को ही परीक्षा आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.