उच्च माध्यमिक का प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

कोलकाता। इन दिनों पश्चिम बंगाल में उच्च माध्यमिक परीक्षा चल रही है। ऐसे में शनिवार को उच्च माध्यमिक का प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसे लेकर काफी हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल शनिवार को उच्च माध्यमिक की जीव विज्ञान की परीक्षा थी।

Advertisement

कोलकाता। इन दिनों पश्चिम बंगाल में उच्च माध्यमिक परीक्षा चल रही है। ऐसे में शनिवार को उच्च माध्यमिक का प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसे लेकर काफी हड़कंप मचा हुआ है।

दरअसल शनिवार को उच्च माध्यमिक की जीव विज्ञान की परीक्षा थी। परीक्षा शुरू होने के लगभग ढाई घंटे बाद प्रश्नपत्र के दो पेज बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। जब लोगों ने ध्यान से देखा तो उन्हें पता चला कि वायरल हो रहे है प्रश्न पत्र उच्च माध्यमिक के हैं।

काफी हंगामा होते देख उच्च माध्यमिक बोर्ड ने प्रश्न पत्र के वायरल होने पर सफाई देते हुए कहा कि परीक्षा का प्रश्न पत्र लिक नहीं हुआ है, बल्कि कुछ शरारती तत्वों ने परीक्षा शुरू होने के लगभग ढाई घंटे बाद प्रश्न पत्र को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। बोर्ड ने इस पूरे मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।

 

पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक बोर्ड के अध्यक्ष चिरंजीव भट्टाचार्य ने कहा कि परीक्षा शुरू होने के ढाई घंटे बाद प्रश्न पत्र को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। इसमें प्रश्न पत्र के लीक होने का सवाल ही नहीं है। संभवत: कोई छात्र परीक्षा खत्म होने से पहले निकल गया हो और उसने प्रश्न पत्र को सोशल मीडिया पर डाल दिया हो। जब यह प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, तब परीक्षा लगभग समाप्त होने वाली थी। ऐसे में इसे प्रश्नपत्र का लीक होना नहीं कहा जा सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.