देश में आज भी बारिश-बर्फबारी के आसार

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज (रविवार) देश के कई हिस्सों में बरसात होने का पूर्वानुमान लगाया है। इससे सबसे ज्यादा उत्तर पश्चिम भारत प्रभावित होगा। पिछले 24 घंटे से दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई राज्यों

Advertisement

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज (रविवार) देश के कई हिस्सों में बरसात होने का पूर्वानुमान लगाया है। इससे सबसे ज्यादा उत्तर पश्चिम भारत प्रभावित होगा। पिछले 24 घंटे से दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई राज्यों में बारिश के साथ ओले पड़े हैं। ऊंची चोटियों पर बर्फ गिरी है। भारी हिमपात की वजह से तवाघाट-लिपुलेख मार्ग बंद है। विभाग के एक विज्ञानी ने कहा है कि आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु में बरसात के पूरे आसार हैं। पंजाब, महाराष्ट्र, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, केरल और कर्नाटक में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वोत्तर राज्यों नगालैंड, सिक्किम, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश के साथ-साथ बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.