धनबाद में 5 नए फ्लाईओवर व 5 फुटओवरब्रिज का प्रस्ताव, सड़कों का होगा चौड़ीकरण

Dhanbad : झारखंड राज्य गठन के 25 वर्ष बाद भी धनबाद शहर में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में सीमित विकास हुआ है। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने धनबाद सहित पांच नगर निकाय क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए अगले पांच वर्षों

धनबाद न्यूज, धनबाद फ्लाईओवर, धनबाद विकास, नगर निगम धनबाद, झारखंड समाचार, सड़क चौड़ीकरण, फुटओवरब्रिज, शहरी विकास, यातायात सुधार, धनबाद एरियल सर्वे, नगर विकास विभाग, रविराज शर्मा, झारखंड सरकार, धनबाद नगर निकाय, स्मार्ट सिटी, अंडरपास योजना, मल्टी लेवल पार्किंग, बस टर्मिनल, हैरिटेज वर्क, सिंदरी सेवन लेक, टाउन हॉल प्रस्ताव, धनबाद इंफ्रास्ट्रक्चर, Jharkhand News, Dhanbad News, Flyover Project, Urban Development, Road Widening, Civic Facilities, Infrastructure News, Municipal Corporation, City Planning, Traffic Management, Latest News, Hindi News, News Sense, Local News, State News

Dhanbad : झारखंड राज्य गठन के 25 वर्ष बाद भी धनबाद शहर में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में सीमित विकास हुआ है। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने धनबाद सहित पांच नगर निकाय क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए अगले पांच वर्षों की योजनाओं का प्रस्ताव मांगा है। इसके तहत धनबाद नगर निगम ने नगर विकास विभाग को 17 प्रमुख विकास योजनाओं की सूची सौंपी है।

नगर निगम के प्रस्ताव में शहर में यातायात सुधार और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पांच नए फ्लाईओवर, पांच फुटओवरब्रिज और 11 प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण की योजना शामिल है। राज्य सरकार इन योजनाओं को चरणबद्ध तरीके से मंजूरी देगी और उसके अनुसार बजट का आवंटन किया जाएगा।

शुक्रवार को नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव ने धनबाद नगर आयुक्त रविराज शर्मा के साथ बैठक कर प्रस्तावित योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। नगर आयुक्त ने बताया कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन से पहले शहर का एरियल सर्वे कराया जा रहा है। नगर विकास विभाग ने नगर निगम को अति आवश्यक परियोजनाओं की प्राथमिकता सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

प्रस्तावित फ्लाईओवर की सूची:

  • पूजा टॉकीज से धनसार चौक (2.7 किमी)

  • स्टेशन साउथ साइड से ओल्ड डीसी ऑफिस (1.4 किमी)

  • सरायढेला थाना मोड़ से गोल बिल्डिंग (2.6 किमी)

  • मेमको मोड़ फ्लाईओवर (0.6 किमी)

प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण:

  • हीरापुर से हावड़ा मोटर (बरमसिया मार्ग)

  • बेकारबांध चौक से बिनोद बिहारी चौक (पॉलीटेक्निक मार्ग)

  • भुईंफोड़ से बलियापुर बिनोद बिहारी चौक

  • भगत सिंह चौक कतरास से भटमुड़ना कतरी नदी

  • कमल कटेसरिया स्कूल से जीटी रोड

  • हीरापुर से करमाटांड़ (लॉ कॉलेज मार्ग)

  • रणधीर वर्मा चौक से भुईंफोड़

अन्य प्रमुख प्रस्ताव:

  • फुटओवरब्रिज: भूली झारखंड मोड़, बीबीएमकेयू, सुगियाडीह रघुवर नगर मोड़, राजा तालाब और बिरसा मुंडा पार्क के पास

  • सबवे (अंडरपास): बिग बाजार, प्रभातम मॉल, असर्फी अस्पताल, बिनोद बिहारी महतो चौक

  • मल्टी लेवल पार्किंग: कोलाकुसमा, हीरापुर चिल्ड्रन पार्क, पुराना बाजार

  • इंटर स्टेट बस टर्मिनल: लिलोरी मंदिर के समीप

  • हैरिटेज विकास: सिंदरी सेवन लेक सौंदर्यीकरण

  • टाउन हॉल: आठ लेन सड़क के पास बुद्धा पैलेस के समीप

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.