यशोदा रामकृष्ण पब्लिक स्कूल का प्रथम वार्षिकोत्सव समारोह संपन्न

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र के ग्राम सलैया मोड़ स्थित यशोदा रामकृष्ण पब्लिक स्कूल का प्रथम वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष इंद्रदेव प्रसाद, पूर्व मुखिया गोपाल प्रसाद, सेवानिवृत्त एचएम बासुदेव चंद्र यादव, नारायण

यशोदा रामकृष्ण पब्लिक स्कूल का प्रथम वार्षिकोत्सव समारोह संपन्न

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र के ग्राम सलैया मोड़ स्थित यशोदा रामकृष्ण पब्लिक स्कूल का प्रथम वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष इंद्रदेव प्रसाद, पूर्व मुखिया गोपाल प्रसाद, सेवानिवृत्त एचएम बासुदेव चंद्र यादव, नारायण प्रसाद, निदेशक अरुण कुमार मेहता और प्राचार्य आनंद कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षक हरीहर चौधरी, मधुसूदन प्रसाद, नरेश चौधरी, फाउंडर यशोदा मसोमात, सुनीता देवी, झब्बू चौधरी समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि स्कूल ने ग्रामीण क्षेत्र में अपने एक वर्ष के कार्यकाल में उल्लेखनीय काम किया है। उन्होंने कहा कि स्व. रामकृष्ण मेहता के अधूरे सपनों को उनके परिवार के लोग पूरा करने में जुटे हैं। उन्होंने स्कूल प्रबंधक से अभिभावकों के साथ नियमित बैठक कर बच्चों की प्रगति और कमियों की जानकारी साझा करने का आग्रह किया।

अतिथियों ने स्कूल में अंग्रेजी माध्यम शिक्षा के साथ-साथ कंप्यूटर शिक्षा और शारीरिक खेलकूद की व्यवस्था की सराहना की। समारोह के दौरान बच्चों ने भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह की शोभा बढ़ाई।

इस अवसर पर अशोक गुप्ता, राजकुमार चौधरी, सत्तार अंसारी, परमेश्वर प्रसाद, लेखापाल आलोक कुमार, अंकिता कुमारी, शाहिन प्रवीण, प्रीति कुमारी, अल्पना कुमारी, कल्पना कुमारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.