आईपीएल 2023: काइल जैमीसन की जगह सिसंडा मगाला चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में शामिल

मुंबई। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के लिए न्यूजीलैंड के गेंदबाज काइल जैमीसन की जगह दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज सिसंडा मगाला के साथ करार किया है। जैमीसन, जो चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, को फ्रेंचाइजी

Advertisement

मुंबई। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के लिए न्यूजीलैंड के गेंदबाज काइल जैमीसन की जगह दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज सिसंडा मगाला के साथ करार किया है। जैमीसन, जो चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, को फ्रेंचाइजी ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा था।

आईपीएल की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “उनके स्थानापन्न, मगाला के पास खेल के सबसे छोटे प्रारूप में समृद्ध अनुभव है। हालांकि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए सिर्फ 4 टी-20 मैच खेले हैं, लेकिन उनके पास वर्षों से घरेलू टी-20 मैचों में नियमित रूप से विकेट लेने की क्षमता है। सीएसके ने उन्हें उनके आधार मूल्य 50 लाख रुपये मं टीम में शामिल किया है।”

मगाला ने उद्घाटन दक्षिण अफ्रीकी घरेलू टी-20 फ्रेंचाइजी लीग एसए20 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए खेला, जिसमें 12 मैचों में 2/22 के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े के साथ उन्होंने 14 विकेट लिए। वह टूर्नामेंट में 8वें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। 32 वर्षीय ने दक्षिण अफ्रीका के लिए पांच वनडे और चार टी20 मैच खेले हैं।

जैमीसन, जो पिछले साल जून में इंग्लैंड में न्यूजीलैंड के लिए आखिरी बार टेस्ट सीरीज में खेले थे, उन्हें घर में इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए चुने जाने के बाद पीठ में चोट लगी थी। अब उनकी सर्जरी होने वाली है, जो संभवत: उन्हें कम से कम चार महीने के लिए क्रिकेट से बाहर रखेगी।

जैमीसन पहले 2021 में केवल एक आईपीएल सीज़न में दिखाई दिए थे, जब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने उन्हें 15 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिससे वह नीलामी में सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ियों में से एक बन गए थे।

आईपीएल 2023 की शुरुआत 31 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हैवीवेट मुकाबले के साथ होगी। फाइनल 28 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.