रांची के तपोवन मंदिर का होगा सौंदर्यकरण

रांची। राजधानी के निवारणपुर स्थित तपोवन मंदिर के सौंदर्यकरण कार्य का शिलान्यास कल (मंगलवार) मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। मंदिर क्षेत्र के सात हजार वर्गमीटर क्षेत्र काे विकसित किया जाना है। इस पर करीब 14.67 करोड़ रुपये खर्च हाेंगे। झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (जुडको) के क्रियान्वयन

Advertisement

रांची। राजधानी के निवारणपुर स्थित तपोवन मंदिर के सौंदर्यकरण कार्य का शिलान्यास कल (मंगलवार) मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। मंदिर क्षेत्र के सात हजार वर्गमीटर क्षेत्र काे विकसित किया जाना है। इस पर करीब 14.67 करोड़ रुपये खर्च हाेंगे।

झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (जुडको) के क्रियान्वयन में कडरू से तपोवन मंदिर तक पुल को चौड़ा किया जाएगा। पुल के दोनों छोर पर हरमू नदी के किनारे सीमेंटेड रास्ता (100-100 मीटर) बनाया जाएगा। भविष्य में बाईं ओर नदी के ऊपर के रास्ते का तिवारी बेचर पेट्रोल पंप के पास तक विस्तार किया जाना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.