180 किलो गौमांस के साथ तीन गिरफ्तार

हरिद्वार। भारी मात्रा में गौमांस के साथ रानीपुर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से गौमांस काटने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं। तीनों अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली रानीपुर पुलिस को सोमवार सुबह

Advertisement

हरिद्वार। भारी मात्रा में गौमांस के साथ रानीपुर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से गौमांस काटने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं। तीनों अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाली रानीपुर पुलिस को सोमवार सुबह सूचना मिली कि ग्राम दादूपुर गोविंदपुर में अशरफ नामक व्यक्ति के घर पर गोकशी की जा रही है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौके से एक महिला सहित तीन को गौकश अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पुलिस ने गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सभी का चालान कर दिया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में अशरफ कुरैशी (33वर्ष), फिरोज कुरैशी (19वर्ष) और मुमताज पत्नी अशरफ (30वर्ष) समस्त निवासी दादूपुर गोविंदपुर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार है। उनके पास से दो लोहे की छुरियां, दो कुल्हाड़ी, एक लकड़ी का गुटका और एक इलेक्ट्रानिक तराजू भी बरामद किया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.