पाकिस्तान में इमरान समर्थकों की धरपकड़ तेज, 198 गिरफ्तार

इस्लामाबाद। इस्लामाबाद पुलिस ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष और मुल्क के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थकों की धरपकड़ तेज कर दी है। राजधानी में शनिवार को पुलिस अधिकारियों पर हमला करने और आगजनी के आरोप में अब तक 198 पीटीआई समर्थकों को गिरफ्तार

Advertisement

इस्लामाबाद। इस्लामाबाद पुलिस ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष और मुल्क के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थकों की धरपकड़ तेज कर दी है। राजधानी में शनिवार को पुलिस अधिकारियों पर हमला करने और आगजनी के आरोप में अब तक 198 पीटीआई समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है।

डॉन अखबार ने इस्लामाबाद पुलिस के आज (सोमवार) किए गए ट्वीट के हवाले से यह जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि हिंसा में शामिल अन्य पीटीआई समर्थकों पकड़ने के लिए पुलिस जगह-जगह छापे मार रही है। उल्लेखनीय है कि शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के तोशखाना मामले में स्थानीय अदालत में पेशी के दौरान पीटीआई कार्यकर्ता और समर्थकों और पुलिस के बीच घंटों संघर्ष हुआ था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.