शराब के नशे में झगड़ा पड़ा भारी, रामगढ़ में पत्नी ने कुल्हाड़ी से पति की हत्या

Ramgarh : झारखंड के रामगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब के नशे में आए पति की पत्नी ने कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की

शराब के नशे में झगड़ा पड़ा भारी, रामगढ़ में पत्नी ने कुल्हाड़ी से पति की हत्या
Advertisement

Ramgarh : झारखंड के रामगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब के नशे में आए पति की पत्नी ने कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार, घटना जिले के लेम गांव की है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय अशोक उरांव के रूप में हुई है। वहीं आरोपी पत्नी 27 वर्षीय किरण उरांव है। बासल पुलिस चौकी प्रभारी कैलाश कुमार ने बताया कि अशोक आदतन शराबी था और नशे की हालत में अक्सर पत्नी से झगड़ा व मारपीट करता था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पति के अत्याचार से परेशान होकर किरण कई बार ससुराल छोड़कर पिथोरिया थाना क्षेत्र के दुबिल्या गांव स्थित मायके चली जाती थी। शुक्रवार की रात अशोक शराब पीकर घर आया और पत्नी से विवाद करने लगा। आरोप है कि उसने किरण पर हमला करने की कोशिश की, जिसके बाद आत्मरक्षा में किरण ने कुल्हाड़ी से उस पर वार कर दिया।

हमले में अशोक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जब्त कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.