असम में हाथियों से टकराई राजधानी एक्सप्रेस, पांच डिब्बे पटरी से उतरे

Guwahati : असम में शनिवार तड़के एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। 20507 डाउन सैरांग–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस हाथियों के झुंड से टकरा गई, जिससे इंजन समेत ट्रेन के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में

असम में हाथियों से टकराई राजधानी एक्सप्रेस, पांच डिब्बे पटरी से उतरे
Advertisement

Guwahati : असम में शनिवार तड़के एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। 20507 डाउन सैरांग–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस हाथियों के झुंड से टकरा गई, जिससे इंजन समेत ट्रेन के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी भी यात्री के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 2:17 बजे लामडिंग मंडल के जमुनामुख–कामपुर रेल खंड में हुआ, जो गुवाहाटी से लगभग 126 किलोमीटर दूर स्थित है। घटना की सूचना मिलते ही दुर्घटना राहत ट्रेनें और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत व बहाली कार्य शुरू किया गया।

यात्रियों की सहायता के लिए गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर हेल्पलाइन नंबर सक्रिय कर दिए गए हैं। हेल्पलाइन नंबर हैं—
0361-2731621, 0361-2731622 और 0361-2731623
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के महाप्रबंधक और लामडिंग मंडल रेल प्रबंधक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

रेलवे ने बताया कि पटरी से उतरे डिब्बों को अलग करने के बाद ट्रेन को सुबह 6:11 बजे गुवाहाटी के लिए रवाना किया गया। गुवाहाटी पहुंचने पर ट्रेन में अतिरिक्त कोच जोड़कर आगे की यात्रा पूरी कराई जाएगी।

रेलवे सूत्रों के मुताबिक, यह हादसा घोषित हाथी गलियारे से बाहर हुआ है। लोको पायलट ने हाथियों को देखकर आपात ब्रेक लगाया, लेकिन इसके बावजूद हाथियों से टक्कर हो गई।

फिलहाल प्रभावित रेल खंड से गुजरने वाली ट्रेनों को अप लाइन से डायवर्ट किया गया है। रेलवे द्वारा यातायात सामान्य करने के लिए बहाली का कार्य तेजी से जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.