झारखंड में तीन दिनों तक बारिश से राहत नहीं

रांची। राज्य के कई हिस्सों में पिछले चार दिनों से रूक-रूक कर बारिश हो रही है। तेज आंधी के साथ वज्रपात भी हो रहा है। मौसम में हुए इस बदलाव की वजह से तापमान में नौ डिग्री तक की गिरावट आयी है। लगभग पूरे राज्य

Advertisement

रांची। राज्य के कई हिस्सों में पिछले चार दिनों से रूक-रूक कर बारिश हो रही है। तेज आंधी के साथ वज्रपात भी हो रहा है। मौसम में हुए इस बदलाव की वजह से तापमान में नौ डिग्री तक की गिरावट आयी है। लगभग पूरे राज्य में ठंड बढ़ी है। हवा में भी नमी है। बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। इस बारिश से भले ही लोगों को गर्मी से राहत मिली है लेकिन तापमान में उतार-चढ़ाव से लोग बीमार पड़ रहे हैं। अगले तीन दिनों तक मौसम का यही हाल रहने वाला है। बारिश भी होगी और तेज रफ्तार से हवा भी चलेगी।

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके तहत 21 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। 22 मार्च को राज्य के उत्तरी-निकटवर्ती मध्य इलाकों में भी हल्की बारिश होगी। इसके बाद 23 मार्च से मौसम साफ होने का अनुमान है। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी और राज्य में फिर से लोगों को गरमी का एहसास होगा। बारिश के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 15 डिग्री का अंतर है। इस वजह से लोगों को शाम ढलते ही ठंड का एहसास हो रहा है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने सोमवार को कहा कि राज्य के मौसम में यह बदलाव साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से हुई है। पश्चिमी विक्षोभ और ओडिशा तथा बंगाल में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से नमी पैदा हो रही है और झारखंड की ओर बादल आ रहे हैं, जिसकी वजह से बारिश हो रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.