प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक पर मुख्यमंत्री मान ने पुलिस अफसरों पर कार्रवाई के आदेश दिए

चंडीगढ़। पिछले साल पंजाब दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के लिए जवाबदेह पुलिस अफसरों पर शिकंजा कसता नजर आ रहा है। इस लापरवाही के लिए शीर्ष अदालत के आदेश पर गठित जांच कमेटी ने पंजाब के पूर्व डीजीपी, डीआईजी

Advertisement

चंडीगढ़। पिछले साल पंजाब दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के लिए जवाबदेह पुलिस अफसरों पर शिकंजा कसता नजर आ रहा है। इस लापरवाही के लिए शीर्ष अदालत के आदेश पर गठित जांच कमेटी ने पंजाब के पूर्व डीजीपी, डीआईजी और एसएसपी को जिम्मेदार ठहराया है। सेवानिवृत्त न्यायाधीश इंदु मल्होत्रा की अध्यक्षता वाली जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तत्कालीन डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय, फिरोजपुर रेंज के तत्कालीन डीआईजी इंदरबीर सिंह और तत्कालीन एसएसपी फिरोजपुर हरमन हंस के खिलाफ कार्रवाई और जुर्माना लगाने के साथ साथ विभागीय कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं। चट्टोपाध्याय सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

इस जांच समिति की रिपोर्ट में छह पुलिस अधिकारियों एडीजीपी कानून व्यवस्था नरेश अरोड़ा, पूर्व एडीजीपी साइबर क्राइम जी. नागेश्वर राव, पटियाला के पूर्व आईजी मुखविंदर सिंह छीना, पूर्व आईजी काउंटर इंटेलिजेंस राकेश अग्रवाल, पूर्व डीआईजी फिरोजपुर सुरजीत सिंह और पूर्व एसएसपी मोगा चरणजीत सिंह सोहल के नाम भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री के आदेश पर इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई से पहले जवाब के लिए नोटिस जारी किया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.