बॉलीवुड की ‘खंडाला गर्ल’ ने अपनी अदाकारी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा रानी मुखर्जी की गिनती बॉलीवुड की उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में होती है, जिन्होंने अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। रानी मुखर्जी का जन्म 21 मार्च 1978 को एक बंगाली परिवार में हुआ था। रानी मुखर्जी

Advertisement

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा रानी मुखर्जी की गिनती बॉलीवुड की उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में होती है, जिन्होंने अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। रानी मुखर्जी का जन्म 21 मार्च 1978 को एक बंगाली परिवार में हुआ था।

रानी मुखर्जी के पिता राम मुखर्जी डायरेक्टर थे और मां कृष्णा मुखर्जी गायिका थीं। रानी मुखर्जी ने अपने करियर की शुरुआत 1996 में बंगाली फिल्म ”बीयर फूल” से की थी। उनके पिता राम मुखर्जी ने फिल्म का निर्देशन किया था। इसके बाद रानी ने बॉलीवुड का रुख किया। इसी साल 1996 में रानी को बॉलीवुड फिल्म ”राजा की आएगी बारात” में काम करने का मौका मिला, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। इसके बाद रानी को आमिर खान के साथ फिल्म ”गुलाम” में मुख्य भूमिका निभाने का मौका मिला। इस फिल्म के गाने ”आती क्या खंडाला” ने रानी मुखर्जी को ”खंडाला गर्ल” के नाम से मशहूर कर दिया। इसके साथ ही इस फिल्म में उनके अभिनय की भी काफी सराहना हुई थी।

रानी मुखर्जी की 1988 में एक और फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म का नाम था ”कुछ कुछ होता है”। करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और काजोल मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। इसके बाद रानी का फिल्मी करियर वाकई शुरू हो गया। इसके बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। ”नायक: द रियल हीरो”, ”साथिया”, ”चलते चलते”, ”हम तुम”, ”वीर-जरा”, ”युवा”, ”ब्लैक”, ”बंटी और बबली”, ”नो वन किल्ड जेसिका”, ” उनकी फिल्में ”मर्दानी”, ”हिक्की” विशेष रूप से लोकप्रिय रहीं।

रानी फिल्मों में अभिनय के अलावा सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं। रानी मुखर्जी के निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा के साथ शादी के बंधन में बंधी। उन्होंने 21 अप्रैल 2014 को शादी की। रानी और आदित्य की एक बेटी है जिसका नाम आदिरा है। हाल ही में रानी मुखर्जी की फिल्म ”मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे” रिलीज हुई हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.